Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
28-Dec-2023 01:59 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की सियासत में महागठबंधन की सरकार के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सरकार को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है। इसी बीच बीजेपी ने कहा है कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद के चक्रव्यूह में फंस गए हैं और उनके सामने अब दो ही रास्ते हैं।
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि राज्य में जो ताजा सियासी हालात बने हैं, उन हालातों में अब नीतीश कुमार के पास दो ही रास्ते हैं। एक या तो वे तेजस्वी के सीएम बना दें या फिर जेडीयू का आरजेडी में विलय करा दें। अगर इन दोनों ही रास्तों में से मुख्यमंत्री ने एक भी रास्ता नहीं चुना तो लालू प्रसाद सरकार से नीतीश कुमार को गर्दनिया पासपोर्ट लगा देंगे। नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य क्या होगा, यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता है लेकिन उनका जाना तय है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री पद पर ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाले हैं। नीतीश कुमार से कुर्सी छिनने में ज्यादा वक्त नहीं है। इसमें एक महिना लग सकता है, दस दिन लगें, एक सप्ताह लगे या पांच दिन में उनकी कुर्सी चली जाए कहा नहीं जा सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार को आने वाले दिनों में आरजेडी का मुख्यमंत्री मिलेगा। नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं और अब वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, इसके लिए लालू प्रसाद ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है।