घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
03-Jun-2024 05:37 PM
By First Bihar
PATNA: कल यानी चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। एक तरफ जहां एनडीए सरकार बनाने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन ने भी सरकार बनाने का दावा कर रहा है। मतगणना से पहले आऱजेडी चीफ लालू प्रसाद ने काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका जताई है और काउंटिंग को लेकर कार्यकर्ताओं को बड़ा टास्क दे दिया है।
लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि, ‘लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में आपने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। मैं आभारी हूं इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता का जिसने चुनाव के दौरान भीषण गर्मी की परवाह किए बिना पूर्ण मनोयोग के साथ संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया’।
उन्होंने आगे लिखा, ‘साथियों, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जो मुहीम हमने शुरू की थी उसको अभी मंजिल पर पहुँचाना बाकी है, जनता ने अपना मत इंडिया गठबंधन की विजय के तौर पर दे दिया है लेकिन इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुँचाना हमारा दायित्व है, इसलिए बिना रुके, बिना थके मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहें और सुनिश्चित करें कि बिहार की जनता का दिया एक-एक मत सुरक्षित रहे जिससे कि हमारा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण भी सुरक्षित रह पाए’।
आरजेडी चीफ ने लिखा कि, ‘राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का यह दायित्व है कि हम जनता के मत की रक्षा कर सकें और झूठ के खिलाफ सत्य की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुँचा सके। तो साथियों होशियार रहना है , चौकन्ना रहना है, एक-एक वोट की गिनती सजगता के साथ करानी है, बिहार में और देश में फिर से जनता की सरकार आ रही है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चौंकाने वाले रिजल्ट देकर जा रहा है। सारे मनोवैज्ञानिक प्रोपेगेंडा धरे के धरे रह जाएंगे, जनता के साथ मिलकर हम जनता की सरकार बनाएंगे’।