सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
11-Jun-2022 02:20 PM
PATNA: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 75वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए आरजेडी की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय में लालू के जन्मदिन को लेकर खास तैयारी की गई थी। शनिवार को आरजेडी प्रदेश कार्यालय में लालू प्रसाद का जन्मदिन सामाजिक न्याय और सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर राजद सुप्रीमों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर केक काटा और ‘गरीबों का मसीहा’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस मौके पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए पार्टी को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया। लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर के नाम से पुस्तकालय खोले जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय खुलने से इसका लाभ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलेगा। उन्होंने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आभार जताया।
जन्मदिन के मौके पर श्रवण कुमार सिंह द्वारा लालू प्रसाद के जीवन पर लिखित पुस्तक ‘गरीबों का मसीहा’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, रामचंद्र पूर्वे समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।