BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
17-Jan-2021 09:53 AM
RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. उनकी लगातार तबीयत खराब रह रही है. उनसे मिलने के लिए बेटी चंदा अपने पति के साथ रांची पहुंची. पिता को देख चंदा रोने लगी. बेटी को देख लालू प्रसाद भी इमोशनल हो गए. बेटी को वह समझाए की हम ठीक है. कोई चिंता करने की बात नहीं है.
पति के साथ पहुंची थी रांची
चंदा अपने पति के साथ पिता से मिलने के लिए रांची पहुंची हुई थी. चंदा लगभग साढ़े तीन घंटे तक लालू यादव के साथ रहीं. उसके बाद जब बाहर निकली तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपने पिता का स्वास्थ्य जानने के लिए रांची आई थी. उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है. ऐसे में चिंता होती रहती है. इसलिए वह मिलने के लिए आई थी.
मई 2019 में भी की थी मुलाकात
इससे पहले चंदा मई 2019 में भी पिता से मिलने के लिए रांची आई थी. पिता से मुलाकात कर जब वह बाहर निकली तो वह इमोशनल हो गई थी. एक बार फिर वह पिता से मिलने के लिए रांची पहुंची हुई थी. शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकात करने वालों का दिन फिक्स है. शनिवार को लालू प्रसाद से तीन लोग मुलाकात करते हैं. इसको लेकर जेल प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है. बता दें कि इससे पहले उनकी कई बेटियां भी मुलाकात रांची आकर कर चुकी हैं. तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी हाल ही में रांची में पिता से मुलाकात की थी.