खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
03-Feb-2020 05:31 PM
RANCHI: राजद सुमीमो लालू प्रसाद की दिन पर दिन तबीयत बिगड़ी जा रही ही. आज जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की और टेंशन बढ़ गई. ब्लड रिपोर्ट में यूरिया और क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ है. यह जानकारी इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने दी.
15 बीमारियों से हैं पीड़ित
रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद को एक दो नहीं बल्कि 15 बीमारी है. एक बीमारी कम होती है तो दूसरी बढ़ जाती है. ऐसे में इलाज करने वाले डॉक्टरों के आगे चुनौती और बढ़ जाती है कि कैसे लालू प्रसाद को ठीक किया जाए. इलाज करने वाले डॉक्टर लालू प्रसाद के खानपान से लेकर कई तरह की हिदायत देते रहते हैं.
दो दिन पहले बढ़ गया था शुगर
दो दिन पहले ही डॉक्टर ने बताया था कि लालू प्रसाद को हर दिन 85-90 यूनिट इंसुलिन दी जा रही है. जल्द ही लालू प्रसाद के फुल बॉडी चेक कराया जाएगा. बचा दें कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का इलाज रांची के रिम्स में कई सालों से चल रहा है.
मुंबई में भी करा चुके हैं इलाज
जेल मे बंद लालू प्रसाद को जून 2018 में मुंबई के बांद्रा स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के सात डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया था. चारा घोटाले में रांची की होटवार जेल में बंद लालू को रांची हाईकोर्ट ने इलाज के लिए छह हफ्ते की जमानत दी थी. उस समय हार्ट से संबंधित बीमारी का इलाज हुआ था