ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / लालू प्रसाद की सजा पर बेटी रोहिणी का BJP पर निशाना, तुम्हारा जुल्म...

लालू प्रसाद की सजा पर बेटी रोहिणी का BJP पर निशाना, तुम्हारा जुल्म रहेगा.. लालू का इंकलाब रहेगा

22-Feb-2022 09:01 AM

PATNA : चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है. लालू यादव की सजा पर उनकी दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य जो सिंगापुर में रहती हैं. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है. साथ ही याद दिलाया है कि कैसे लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं.


उन्होंने लिखा है कि तुम्हारा जुल्म रहेगा, लालू का इंकलाब रहेगा. लालू पीछे नहीं हटेगा, सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते रहेगा. पूरा देश उनके साथ है जो गरीबों की आवाज हैं. सबको जीने का अधिकार दिया, मान सम्मान और स्वर दिया. अस्मत चोरों में हाहाकार मचा है, शेरे बिहार लालू से जो पाला पड़ा है. गरीबों का जो लाल है, बीजेपी का वहीं काल है.


इससे पहले सोमवार को भी लालू की सजा के ऐलान के बाद रोहिणी ने कई ट्वीट किये थे. रोहिणी ने कहा कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले गद्दार को भारतवर्ष से सदा-सदा के लिए नेस्‍तानबूद कर जाएंगे. उन्‍होंने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को सजा सुनाए जाने पर जबर्दस्‍त गुस्‍सा जताया. 


लालू यादव को सजा के ऐलान के दिन रोहिणी ने सुबह से ही ट्वीट करने शुरू कर दिए. उन्‍होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि लालू यादव का नाम इतिहास के पन्‍ने से मिटाना संभव नहीं है. उन्‍होंने अपने ट्वीट में अपनी चिर-परिचित शैली में कभी इशारों में तो कभी नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा सांसद सुशील मोदी, उप मुख्‍यमंत्री रेणु देवी, उत्‍तर प्रदेश के सांसद और केंद्रीय मंत्री टेनी मिश्रा सहित कई नेताओं पर जमकर व्‍यंग्‍य बाण छोड़े और कई अमर्यादित शब्‍दों का भी इस्‍तेमाल किया. लालू को सजा सुनाए जाने के पहले ही उन्‍होंने इशारा कर दिया कि उन्‍हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा.


news image


रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि उनके पिता को सावरकर के वंशजों द्वारा कैद किया जा रहा है. हम सावरकर जैसे नहीं हैं, जो माफी मांग लेंगे. पिता को सजा सुनाए जाने पर कहा कि इंसानियत का दामन दागदार हो गया. रोहिणी ने कहा कि गरीबों की आवाज को दबाया जा रहा है. कहा कि देश की आजादी के लिए दूसरी जंग होगी. गरीबों की आवाज फिर से बुलंद होगी. उन्‍होंने शेल्‍टर होम कांड के बहाने भी सरकार पर निशाना साधा. कहा कि सब का हिसाब लिया जाएगा.