पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त
20-Oct-2020 10:39 AM
PATNA: लालू प्रसाद के ट्वीट पर जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने सवाल उठाया हैं. अशोक चौधरी ने कहा कि उनके ट्वीट करने से थोड़े कुछ हो जाएगा. सबको पता है कि वह भ्रष्टाचार के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद हैं.
कैसे कर रहे ट्वीट
अशोक चौधरी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने 15 साल में बिहार को संवारा है और सामाजिक समरसता को कायम किया है. जातीय उन्माद से बिहार को बाहर निकाला है. स्कूल, मेडिकल कॉलेज खोला और बिहार में शिक्षा सुधारा उसके खिलाफ वह ट्वीट कर रहे हैं. वह भी जेल से कर रहे हैं. उन्होंने अपने समय में सिर्फ चरवाहा स्कूल बनाया था. उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है.
बिहार की जनता देगी जवाब
अशोक चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में लंबे समय से बंद लालू प्रसाद को बिहार की जनता जवाब देने वाली है. जनता को पता है कि कौन क्या किया है. जनता को पता है कि घर हर बिजली किसने पहुंचाया है. गांव से लेकर पंचायत स्तर तक स्कूल किसने बनावाया.
बार-बार बेचा आत्मसम्मान
लालू ने नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा है कि पलटू राम तक ये कुर्सी पहुंचा देना. इसी कुर्सी की ख़ातिर बारम्बार उसने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और ज़मीर बेचा है.