सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-May-2022 03:59 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई साधु यादव को पटना के एमपीएमएलए कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है।बता दें कि साधु यादव ने साल 2001 के जनवरी महीने में संयुक्त परिवहन कार्यालय में अधिकरियों के साथ मारपीट की थी। इसी मामले में एमपीएमएलए कोर्ट ने साधु यादव को तीन साल की सजा सुनाई है। साधु यादव के वकील ने कहा है कि प्रोविजनल बेल के लिए कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
बता दें कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्र रहते साधु यादव की बिहार की सियासत में बड़ी धाक थी। लेकिन लालू-राबड़ी के हाथ से बिहार की सत्ता जाने के बाद साधु यादव का अपनी बहन राबड़ी देवी और जीजा लालू प्रसाद के साथ रिश्ते की डोर भी कमजोर होती चली गई।
लालू यादव ने साले साधु यादव को एमएलसी और विधायक बनाया। इसके बाद साधु यादव गोपालगंज से आरजेडी की टिकट पर सांसद भी बनें। एक समय था जब बिहार में लालू के दोनों साले साधु यादव और सुभाष यादव की तूती बोलती थी लेकिन बहन-बहनोई से जब रिश्ते बिगड़े तो दोनों की राजनीतिक कद भी घटता चला गया। तेजस्वी यादव की शादी के बाद साधु यादव ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला था।