अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Nov-2020 12:04 PM
RANCHI: सजायाफ्ता लालू प्रसाद के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है. उनके खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. यह याचिका उनकी जमानत की सुनवाई से एक दिन पहले कोर्ट में दाखिल की गई है.
बीजेपी भी दायर करेगी पीआईएल
बीजेपी विधायक को कॉल करने पर लालू प्रसाद के खिलाफ बीजेपी भी रांची हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करने वाली है. बीजेपी ने लालू प्रसाद को होटवार जेल भेजने की मांग की है. पीआईएल दाखिल करने को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने संजय जायवाल ने कहा कि लालू के फोन मामले में बीजेपी रांची हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करेगी.
जेल आईजी ने जांच का दिया आदेश
बिहार विधानसभा के स्पीकर चुनाव के लिए विधायकों को लालू प्रसाद के कॉल करने का ऑडियो वायरल होने के बाद बिहार से लेकर झारखंड में राजनीति तेज हो गई है. फजीहत के बाद झारखंड जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है. जेल आईजी ने रांची डीसी और एसएसपी के साथ ही रांची जेल के अधीक्षक को भी कहा कि जो मीडिया में ऑडियो चल रहा है उसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए. यह भी कहा गया है कि यह सुरक्षा के मामले में लापरवाही ठीक नहीं है, सुरक्षा में तैनात जवानों को भी कहा गया है कि बिना अनुमति कोई भी लालू से मिल नहीं पाए.
आरोपी सेवक इरफान फरार
जिस शख्स के नाम पर मोबाइल का सिम बताया जा रहा है कि वह इरफान अंसारी है. इरफान लालू के सेवादार के साथ-साथ पार्टी में महासचिव के पद पर भी है. ऑडियो वायरल होने के बाद वह फरार हो गया है. उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया है. सुबह के नास्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने की जिम्मेवारी सहित लालू से जुड़े कई कार्य अंसारी ही करता था.
विधायक को किया था कॉल
लालू प्रसाद ने सीधे कॉल किया और कहा ‘’जीत के लिए पासवान जी बधाई, विधायक प्रणाम कर रहे हैं. उसके बाद लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि सुनो हमलोग तुमको आगे बढ़ाएंगे. कल जो स्पीकर का चुनाव है उसमें साथ दो. कल हमलोग इसको गिरा देंगे. तुम साथ दो. इस पर विधायक कहते हैं कि हम तो पार्टी में हैं सर. इस पर लालू प्रसाद कहते हैं कि तुम गैर हाजिर हो जाओ, बोल देना की कोरोना हुआ है. इसके बाद तो स्पीकर हमारा होगा तो हम देख ही लेंगे.’’