ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

लालू प्रसाद का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा, जल्द होगा फुल बॉडी चेकअप

लालू प्रसाद का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा, जल्द होगा फुल बॉडी चेकअप

01-Feb-2020 02:34 PM

RANCHI: रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का एक बार फिर ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है. इसकी जानकारी उनके स्वास्थ्य जांच कर रहे डॉक्टर ने आज दी हैं.

डॉक्टर ने बताया कि लालू प्रसाद को हर दिन 85-90 यूनिट इंसुलिन दी जा रही है. जल्द ही लालू प्रसाद के फुल बॉडी चेक कराया जाएगा. चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का इलाज रांची के रिम्स में हो रहा हैं. लालू प्रसाद को कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं.

शनिवार का दिन लालू प्रसाद से रिम्स में मुलाकात का दिन होता है. आज के दिन उनके रिश्तेदार या नेता उनसे मिलने के लिए रिम्स में जाते हैं. आज के दिन उनसे सिर्फ तीन लोग ही मिल सकते हैं. इसके अलावे आज के दिन डॉक्टर उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी मीडिया को देते हैं.

राजद के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी आज लालू प्रसाद से रिम्स में मुलाकात करने वाले हैं. बताया जा रहा हैं कि रघुवंश और बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से चल रहे विवाद पर भी चर्चा करेंगे. रघुवंश प्रसाद की लिखी चिट्ठी पर चर्चा होगी.