Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
10-Apr-2020 01:05 PM
RANCHI: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लालू प्रसाद के टहलने पर रोक लगा दिया गया है. वह पेइंग वार्ड से दस दिनों से बाहर नहीं निकले हैं. जिसके कारण उनका शुगर बढ़ गया है. जिसके बाद डॉक्टरों ने इंसुलिन की मात्रा बढ़ा दी है.
कोरोना को लेकर लिया गया फैसला
रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनाया जा रहा है. यही नहीं सोते वक्त उनके मुंह में गमछा रहता है. डॉक्टरों ने लालू को कम से कम 12 घंटे मास्क लगाने को बोला है. लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने कहा कि उनकी उम्र अधिक है और पहले से ही वह कई बीमारियों से पीडि़त हैं. ऐसे में उनके सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
इंसुलिन की बढ़ाई गई डोज
लालू प्रसाद की सेहत में किसी तरह का उतार-चढ़ाव खास नहीं है. फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन अधिक समय से कमरे में बंद रहने के कारण थोड़ा परेशान और टेंशन में है. फिलहाल उनका थोड़ा शुगर बढ़ा हुआ है. कंट्रोल करने के लिए डॉक्टरों ने इंसुलिन की डोज बढ़ा दी है. बता दें कि रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद के वार्ड के बगल में ही कोरोना मरीज को रखा गया है. इसको लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को करीब 15 बीमारी है. जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है.