बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
09-Oct-2022 02:04 PM
DELHI : बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू प्रसाद को एक बार फिर से आरजेडी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। दिल्ली में आयोजित आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू यादव निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष के तौर पर लगातार 12वीं बार उन्हें आरजेडी की कमान मिली है। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी पारित हुए हैं। जिसमें बिहार में जातिगत जनगणना का प्रस्ताव भी शामिल है।
दरअसल, दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित हो रही है। आज पहले दिन राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है जबकि सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आरजेडी के खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। आज हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए हैं।
दो दिनों की बैठक में देशभर से आए चार हजार से अधिक पार्टी के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। आज की बैठक में लालू प्रसाद को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। 12वीं बार लालू को पार्टी की कमान सौंपी गई है। सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले खुला अधिवेशन में इसका औपचारिक एलान किया जाएगा।