Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
15-Aug-2024 08:44 AM
By First Bihar
PATNA : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर तिरंगा फहराया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि स्वतंत्रता बहुत मुश्किल से मिली है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लाल यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
पत्रकारों से बातचीत में लालू प्रसाद ने पीएम मोदी के लाल किले से भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनका आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि कि इस साल प्रधानमंत्री आखिरी बार लाल किले से तिरंगा फहरा रहे हैं। अगली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से तिरंगा नहीं फहरा पाएंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि अगले साल हमारी बारी होगी।
वहीं, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम संपूर्ण देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं। हमारी यही कामना है कि हमारा देश हमेशा आगे बढ़ता रहे। हम सभी लोग इस दिशा में काम करें कि हमारा देश सबसे मजबूत देश बने।
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियों अमर हैं. उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सबों को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है. उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखें. देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिये आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखण्डता को बनाये रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचायेंगे. देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे।