सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
08-Jun-2022 08:43 AM
PALAMU: इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी हुई आ रही है. लालू यादव पर 6 हजार रुपए का जुर्माना लगा है. साल 2009 में गढ़वा के चुनावी सभा से जुड़े मामले में ये जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि उन्होंने टाउन हॉल मैदान में बिना इजाजत हेलिकॉप्टर उतारा था. आपको बता दें कि तत्कालीन मजिस्ट्रेट ने आचार संहिता का केस दर्ज किया था. पलामू कोर्ट ने लालू पर 6 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है, जिसके बाद ये केस खत्म हो गया है.
आपको बता दें कि लालू यादव के खिलाफ साल 2009 का एक पुराना मामला है और इसी मामले में लालू आज कोर्ट में पेश हुए. लालू के खिलाफ यह मामला पलामू में चल रहा था. साल 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान लालू यादव अपनी पार्टी के उम्मीदवार गिरिनाथ सिंह के लिए चुनावी सभा करने पहुंचे थे. इस सभा के लिए जो हेलीपैड बनाया गया था लालू का हेलीकॉप्टर वहां उतरने की बजाय सीधे सभा स्थल पर उतर गया था. सभा स्थल पर लालू का हेलीकॉप्टर उतरने की वजह से अफरा-तफरी मच गई थी. इस घटना के बाद चुनावी जनसभा के लिए तैनात मजिस्ट्रेट ने लालू यादव के साथ–साथ उनके हेलीकॉप्टर के पायलट के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया था. मामला आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा हुआ था.