ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार

‘सत्ता चली गई लेकिन ऐंठन नहीं गया’ सुशील मोदी का बड़ा हमला, बोले- बालू माफिया की गिरफ्तारी से बौखला गए हैं लालू

‘सत्ता चली गई लेकिन ऐंठन नहीं गया’ सुशील मोदी का बड़ा हमला, बोले- बालू माफिया की गिरफ्तारी से बौखला गए हैं लालू

11-Mar-2024 07:48 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बालू माफिया सुभाष यादव के परिसरों पर ईडी की कार्रवाई, नकद 2 करोड़ 30 लाख रुपये की बरामदगी और गिरफ्तारी से बौखलाए लालू प्रसाद गृह मंत्री अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की सत्ता चली गई, लेकिन अहंकार की ऐंठन नहीं गई, इसलिए वे देश के गृहमंत्री को पहचानने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की मां के नाम पर बने मां मरछिया देवी काम्प्लेक्स में राबड़ी देवी के तीन फ्लैट खरीदने वाले सुभाष यादव पर जब कानून का डंडा चला, दर्द माफिया को संरक्षण देने वालों को हुआ।


उन्होंने कहा कि सुभाष यादव ने 13 जून 2017 को एक ही दिन में राबड़ी देवी के तीन फ्लैट 1 करोड़ 72 लाख रुपये में खरीद लिये थे। यह सौदा मनी लौंड्रिंग का मामला था, जिसकी जांच ईडी कर रही है। लालू परिवार का कालाधन सफेद करने में सहायक बने सुभाष यादव को राजद ने बदले में पिछली बार चतरा से लोकसभा का टिकट दिया था। इस बार टिकट बंटने से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


सुशील मोदी ने कहा कि सुभाष यादव की ब्राडसन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सहित तीन कंपनियों को लालू प्रसाद का संरक्षण प्राप्त है। इनकी एक कंपनी वंशीधर कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड गया में सढैल पहाड़ का अवैध खनन कर रही है।