ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / ‘लालू को क्या पता है ? उन्होंने तो पूरा रेल ही बेचवा दिया...

‘लालू को क्या पता है ? उन्होंने तो पूरा रेल ही बेचवा दिया था’ RJD अध्यक्ष पर सम्राट चौधरी का तीखा हमला

30-Oct-2023 01:23 PM

By First Bihar

PATNA: इजराइल-फिलिस्तीन विवाद पर भारत सरकार के स्टैंड को लेकर विपक्षी दल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर देश के विदेश नीति से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इसको लेकर पिछले दिनों नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला था। लालू ने केंद्र सरकार को नसीहत दी थी कि वह विदेश नीति से खिलवाड़ करना बंद करे। लालू की इस नसीहत पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है।


विदेश नीति पर सवाल उठाने पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि कहा कि लालू प्रसाद को कुछ पता तो रहता नहीं है कुछ भी बोलते रहते हैं।रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने तो पूरा का पूरा रेल बेचवा दिया था। रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों से अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीनें लिखवा ली। उन्होंने कहा कि रेल को बेचने की काम अगर किसी ने किया तो उसका नाम लालू प्रसाद है।


बता दें कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किए गए गाजा युद्ध विराम के प्रस्ताव पर वोट नहीं दिया था। इसको लेकर लालू यादव ने भारत सरकार पर हमला बोला था। लालू ने एक्स पर लिखा था कि, यह पहली बार है जब भारत ने मानवता, युद्ध विराम और विश्व शांति के विषय पर सबसे आगे रहने के बजाय ढुलमुल रवैया अपनाया। केंद्र सरकार भारत की विदेश नीति के साथ खिलवाड़ बंद करें।मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील नीति हमारी विदेश नीति का ध्वज होना चाहिए’।