ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / लालू-नीतीश के संरक्षण में अपनी ताकत बढ़ा रहा PFI! गिरिराज बोले- बिहार में...

लालू-नीतीश के संरक्षण में अपनी ताकत बढ़ा रहा PFI! गिरिराज बोले- बिहार में हिंदुओं के साथ हो रहा भेदभाव

14-Oct-2023 12:52 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार द्वारा हिंदुओं के साथ भेदभाव करने के सवाल पर शनिवार को बीजेपी नेताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद रामकृपाल यादव समेत अन्य नेताओं ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की सरकार हिंदुओं के साथ भेदभाव कर रही है। बेगूसराय में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिवलिंग को तोड़ा और चार दर्जन हिंदुओं का फंसाकर जेल भेज दिया गया। दुर्गापूजा को लेकर सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया है। दुर्गापूजा के दौरान शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है जबकि शुक्रवार रहता तो छुट्टी दे देते। मुसलमानों का त्योहार होता है तो बिहार की सरकार छुट्टी दे देती लेकिन हिंदुओं तो तबाह और बर्बाद किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि बेगूसराय में लव जिहाद के मामले जोरों पर हैं। पीएफआई पर भले ही बैन लग गया हो लेकिन लालू और नीतीश कुमार के संरक्षण में पीएफआई हर जिले में अपनी ताकत बढ़ा रहा है। बिहार में कट्टरपंथी और तुगलकी सरकार चल रही है। सराकर का एक ही मकसद है मुसलमानों को वोट लो और हिंदुओं को जाति में बांट दो। गिरिराज ने हिंदू समाज के लोगों से अपील की है कि वे एकजुट होकर अपनी रक्षा के लिए खुद आवाज उठाएं।


वहीं किशनगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस निकालने और इजरायल के झंडा को जलाने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कि यहां की महागठबंधन की सरकार आतंकवादियों के साथ खड़ी है तो अगर पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में अगर मुस्लिम समाज के लोग झंडा जला रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी नीतीश तेजस्वी की तुगलकी सरकार की है।