ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / news / लालू - नीतीश के मुहं में जमा है बर्फ ! रेड्डी के...

लालू - नीतीश के मुहं में जमा है बर्फ ! रेड्डी के बयान पर बोले गिरिराज .... BJP नहीं सहेगा बिहारियों का अपमान, मोदी को हराने के लिए जमा हो रहा था पैसा

10-Dec-2023 10:49 AM

By First Bihar

BEGUSARAI : नीतीश कुमार भले ही आज लालू यादव को अपने साथ रखें। लेकिन हकीकत यह है कि चारा घोटाला, जमीन घोटाला, रेलवे घोटाला जैसे सभी घोटालों का कागज नीतीश कुमार द्वारा ही केंद्र को दिया गया था। अब कांग्रेस भी उसमें पीछे नहीं रहा। ऐसे में अब गठबंधन नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का महागठबंधन हो गया है। यह सब जेल जाने के डर से नरेंद्र मोदी के विरोध में किया जा रहा है। यह बात है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है।


दर्शन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद थे जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू नीतीश पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि -आज महागठबंधन नहीं घमंडी या गठबंधन कहिए घमंडिया गठबंधन है। इस घमंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही है। गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी को बताना चाहिए कि धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे कि चुनाव के लिए जा रहे थे।


इसके अलावा तीन राज्यों में भाजपा की जीत को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस देश में कहीं भी घमंडीया गठबंधन को वोट नहीं है। वोट जनता के पास है और जनता मोदी जी के साथ है। 2014 में भी सारे विरोधियों ने मोदी जी को विरोध किया था। 2019 में भी किया। अब 2024 में भी वही रिजल्ट होगा जो पहले हुआ है।


इसके अलावा तेलंगाना के सीएम  रेड्डी की तरफ से बिहार के डीएनए पर सवाल उठाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि -भारत को गोमूत्र का देश कहा जाता है। लेकिन कुछ लोग इसे उत्तर दक्षिण के बीच बांटने की कोशिश करते हैं। इस देश के आने को संतों ने इसको एकजुट करने का काम किया है। लेकिन यह घमंडियां गठबंधन वाले लोग दक्षिण भारत उत्तर भारत करने में लगे हुए हैं। रेड्डी ने बिहार के डीएनए का अपमान क्या लेकिन ना तो लालू जी का जुबान खुल रहा है ना ही नीतीश कुमार कुछ बोल पा रहे हैं। इन लोगों के मुंह में बर्फ जम गया है जो बोल नहीं पा रहे हैं। बिहार का अपमान लाल यादव सहे, नीतीश कुमार सहे। लेकिन भाजपा नहीं सकेगी।