Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना
03-Sep-2020 12:08 PM
RANCHI : झारखंड में रघुवर सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होने वाले पूर्व मंत्री सरयू राय अब बिहार विधानसभा चुनाव में अपने करीबियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. सरयू राय ने कहा है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में सार्थक भूमिका निभाएंगे जिन्होंने झारखंड में चुनाव के दौरान उनकी मदद की उनके लिए वह बिहार में किसी हद तक जाने को तैयार है.
सरयू राय ने कहा है कि बिहार में वह लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों के लिए चुनाव प्रचार करने को तैयार हैं भले ही नीतीश कुमार और लालू यादव अलग-अलग गठबंधन में हो लेकिन व्यक्तिगत तौर पर यह दोनों नेता जहां कहेंगे उनके लिए सरयू राय प्रचार करने को तैयार है. इतना ही नहीं सरयू राय जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव के लिए भी बिहार चुनाव में मदद को तैयार रहेंगे. सरयू राय ने कहा है कि अखलाक अहमद और नरेंद्र सिंह जैसे नेताओं के कहने पर वह कहीं भी जाने को तैयार हैं. दरअसल रघुवर सरकार के खिलाफ झंडा बुलंद कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले को बिहार के इन नेताओं का समर्थन मिला था झारखंड की रघुवर सरकार सत्ता से दूर चली गई और खुद रघुवर दास को चुनौती दे डाली थी. अब सरयू राय बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं की मदद करने का भरोसा दे रहे हैं जिन्होंने उनको झारखंड में मदद पहुंचाई.
आपको बता दें कि बीजेपी में रहते हुए भी लालू यादव से सरयू राय के मधुर संबंध रहे हैं हालांकि सरयू राय चारा घोटाला मामले में शिकायतकर्ता भी रह चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद लालू से कभी उनके संबंध खत्म नहीं हुए. नीतीश कुमार के भी सरयू राय से अच्छे रिश्ते रहे हैं नीतीश कुमार ने जब एनडीए का साथ छोड़ दिया था उस दौर में भी सरयू राय पटना आने पर नीतीश कुमार से मुलाकात करते थे. सरयू राय ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी तरफ से स्थिति स्पष्ट कर दी है अब देखना होगा कि लालू नीतीश दोनों में से पहले कॉल सरयू राय की मदद लेता है. हांलाकि सरयू राय ने अपने रुख से यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह केवल बिहार चुनाव में बीजेपी से परहेज रखने वाले हैं