ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

लालू- नीतीश ने जारी किया छुट्टी वाला फतवा, बिहार दौर पर बोले अमित शाह ... जनता ने दिखाया सरकार को औकात

16-Sep-2023 02:05 PM

By First Bihar

MADHUBANI  : कुछ दिन पहले यह लालू नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया की बिहार में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी,जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी। लेकिन बिहार की जनता ने जो आक्रोश दिखाई उससे उनकी शान ठिकाने आ गई। देश समेत बिहार की जनता को तहे दिल से सम्मान करता हूं।


2024 में लोकसभा का चुनाव आने वाला है और मैं बिहार की जनता को इसलिए धन्यवाद करना चाहता हूं कि 2014 में भी यहां की जनता ने 40% वोट और 31 सीटों के साथ मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया था। 2019 में भी 53% वोट और 39 सिम देकर मोदी जी को वापस से प्रधानमंत्री बनाने का काम आपने किया। मोदी जी ने मिथिलांचल के लिए क्या दिया और गरीबों के लिए क्या किया यह बात मैं बाद में आपको बताता हूं से पहले यह बताना चाहता हूं कि पूरे देश भर में मैं जैसे ही लोकसभा कार्यक्रमों में घूमता हूं ऐसे ही वीर हर जगह मुझे मिलते हैं।


इससे  साथ ही उन्होंने कहा कि-  ज्ञान और परिश्रम की भूमि बिहार में आज हर जगह सिर्फ जंगलराज है। प्रदेश में बेहतर विकास और सुरक्षा केवल भाजपा सरकार से ही संभव है। अमित शाह ने कहा कि- आप लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कई काम किए। जब हमारा चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा तो सभी का मन आनंद से भर गया। जी20 में जब हमारे देश का पीएम दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष के बीच में हथौड़ा लेकर अफ्रीकन यूनियन को शामिल करता है। जी20 ने गरीब, युवा, किसान सबके लिए अनेक मौके खोलने का काम किया।  


बिहार में पिछले साल से लालू और नीतीश की सरकार चल रही है। राज्य में गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकार-दलितों की हत्या के किस्से बढ़ रहे हैं। ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। लालू एक्टिव हो गए हैं, नीतीश इनएक्टिव हो गए हैं। अब आप समझ सकते हो कि बिहार कैसा चल रहा है।


इसके आलावा अमित शाह ने कहा कि-  लालू यादव ने अरबों खरबों का भ्रष्टाचार किया। उसके बाद भी नीतीश जी उनके साथ जाकर बैठे हैं। नीतीश कुमार यूपीए के नाम से साथ नहीं आ सकते, इसलिए इंडिया के नाम से आ रहे हैं। इस अलायंस के कुछ लोग रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं। जेडीयू और आरजेडी का मेल तेल और पानी जैसा है, इसलिए ये कभी एक नहीं हो सकते हैं।