ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / ‘लालू ने नीतीश के पेट वाले दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर से...

‘लालू ने नीतीश के पेट वाले दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर से कराया लेकिन..’ JDU में घमासान पर बोली BJP- उनके लिए हमारे यहां हमेशा खरमास

31-Dec-2023 12:52 PM

By First Bihar

PATNA: ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जेडीयू में टूट के साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश एक बार फिर पलटी मारकर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। जेडीयू में मचे घमासान पर बीजेपी ने तंज किया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे ने कहा है कि लालू ने नीतीश के पेट वाले दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर के कराने की कोशिश की है। उनके पास अब कोई रास्ता नहीं, बीजेपी में तो नीतीश के लिए हमेशा के लिए खरवास लग गया है।


अश्विनी चौबे ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि जेडीयू भानुमती का पिटारा है और ये लोग आज हैं, कल रहेंगे या नहीं रहेंगे अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। लालू ने नीतीश कुमार के पेट के दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर से कराने की कोशिश की। ये अलग बात है कि इलाज अधूरा रह गया लेकिन इलाज अच्छा से हो जाएगा। ललन सिंह और जेडीयू के लोग बहुत कम दिनों के मेहमान हैं और जल्दी ही इन लोगों को विदाई हो जाएगी। जेडीयू जल्द ही समाप्त हो जाएगी।


वहीं नीतीश के एनडीए में वापसी के कयासों पर चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी में हर दिन खरवास ही लगा रहेगा। भारतीय जनता पार्टी में अब दोबारा आना उनके लिए खरवास है। सालों भर उनके लिए खरवास चलता रहेगा। बीजेपी में उनके लिए सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं। किसी भी दरवाजे से घुसने का उनके लिए सवाल ही नहीं उठता है।


जातीय गणना के समर्थन में नीतीश कुमार दूसरे राज्यों में रैली करने जा रहे हैं, इस सवाल पर अश्विनी चौबे ने कहा कि ये लोग तो पहले ही टांय टांय फीस्स हो गए। इन्होंने देख लिया कि तीन राज्यों में किस तरह की स्थिति हो गई। ये लोग जाति के लिए रैली करने की बात कह रहे हैं लेकिन हमारे लिए तो जो गरीब हैं वही जाति है। युवा हैं, महिलाएं हैं वे हमारे लिए जाति हैं उनका विकास होना चाहिए।