ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर

लालू बोले- “नीतीश तूने क्या किया”, मानव श्रृंखला पर राजद सुप्रीमो का ताबड़तोड़ वार जारी

लालू बोले- “नीतीश तूने क्या किया”, मानव श्रृंखला पर राजद सुप्रीमो का ताबड़तोड़ वार जारी

17-Jan-2020 06:17 PM

PATNA:  नीतीश कुमार के 19 जनवरी के मानव श्रृंखला पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का ताबड़तोड़ वार जारी है. लालू प्रसाद यादव ने आज फिर से ट्वीट कर नीतीश पर अपने अंदाज से हमला बोला. लालू ने कहा-नीतीश ने तूने क्या किया. 

नीतीश की कुशासनी श्रृंखला

लालू यादव ने अपने ट्वीट में कहा है कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में कुशासनी श्रृंखला बनायी है. बकौल लालू नीतीश ने बिहार का नाश ही नहीं बल्कि सर्वनाश कर दिया है. अपने चिर परिचित अंदाज में लालू ने ट्वीट कर हमला बोला है. देखिये लालू यादव का ट्वीट




लालू का ताबडतोड़ हमला

इससे पहले भी लालू यादव ने लगातार मानव श्रृंखला पर हमला बोला है. लालू यादव ने आरोप लगाया है कि जल जीवन हरियाली अभियान के नाम हजारों करोड़ रूपये का घोटाला किया गया है. लालू ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था “ग़रीब का 24500 करोड़ “छल छीजन घड़ियाली" के नाम पर लूटा और अब करोड़ों मानव शृंखला के नाम. आम नागरिक के धन की बर्बादी व नौटंकी की यह पराकाष्ठा है. बाढ़ राहत मे कभी पलटूराम ने 18 हेलिकॉप्टर नहीं लगाए जो अब मानव शृंखला का फ़ोटू खिंचवाने के लिए करोड़ों खर्च कर 18 हेलिकॉप्टर मँगवाए है. “ 


एक और ट्वीट में लालू ने कहा कि मानव श्रृंखला के नाम पर लोगों पर जुल्म किया जा रहा है. लालू यादव ने ट्वीट कर कहा है “कड़ाके की ठंड में मानव शृंखला में अगर अधिकारी ज़बरदस्ती बूढ़े,बच्चों,औरतों, स्कूली छात्रों व आम नागरिकों को खड़ा करे तो उसका video बनाकर डाल देना. करोड़ों का सरकारी खर्च, फ़ोटो खींचने के लिए 18 हेलिकॉप्टर,मुंबई से फ़ोटोग्राफ़र और काम धेले का नहीं. यह नौटंकी और फ़िज़ूलखर्ची क्यों ? “