ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / news / लालू ने कोरोना संकट में भगवान को किया याद, राष्ट्रभक्ति की गढ़ी नयी...

लालू ने कोरोना संकट में भगवान को किया याद, राष्ट्रभक्ति की गढ़ी नयी परिभाषा

07-Apr-2020 09:10 PM

PATNA :आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कोरोना संकट के बीच भगवान को याद किया है। लालू यादव ने फिर से ट्वीट कर कोरोना आपदा के बीच लोगों को बड़ी नसीहत दी है। लालू यादव ने इस मौके पर भगवान के साथ-साथ बचपन की पढ़ाई को याद किया है और उन्होनें राष्ट्रभक्ति की नयी परिभाषा गढ़ दी है। 


लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि भगवान उन्हीं लोगों की मदद करते हैं जो स्वयं की मदद करते हैं। बचपन में ही पढ़ाया गया था आज अमल करने का समय है। घर पर रहें, अपने और अपनों के लिए। यही जान भक्ति है और यही राष्ट्र्भक्ति है।


लालू यादव ने इससे पहले ट्वीट कर कोरोना को भगाने का फॉर्मूला भी सुझाया था। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना वायरस को आराम से हरा सकते हैं, घर में रहिए... और आराम करिए। इधर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी लालू की राह पर चलते हुए कोरोना के खिलाफ मंत्र दिया है और कहा कि लोग हाथ धोते रहें और कोरोना अपनी जान से हाथ धो बैठेगा। दुनिया भर में कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए हाथ धोने और अन्य तरह के बचाव को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है। राबड़ी देवी ने भी इन्हीं बातों की अपील बिहार की जनता से की है। 


बता दें कि मंगलवार को दो नए मरीज मिलने के साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 34 हो गई है। बिहार में सीवान सबसे प्रभावित जिला है। सीवान में सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। जिसमें से 4 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा मुंगेर जिले में 7 मरीज हैं। पटना और गया जिले से 5-5 मिले हैं।वहीं देश में  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 354 मामले आए हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 के अब तक कुल 4,421 मामलों की पुष्टि की है। 117 मरीजों की मौत हुई है और 326 ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से आठ लोगों की मौत हुई है।