पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
05-Jan-2020 11:27 AM
PATNA :लालू यादव ने एक बाऱ फिर ट्वीट बम फोड़ा है। 2020 हटाओ नीतीश के नारे को बुलंद करते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने इस बार नीतीश के साथ-साथ उनके डिप्टी यानि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भी करारा हमला बोला है।
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी करीब 10 महीने का समय बाकी है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी लगातार जारी है। लालू यादव ने एक बार फिर ट्वीट कर 2020 हटाओ नीतीश के अपने दिए नारे को बुलंद कियाहै। लालू ने ट्वीट में लिखा है कि एक गिरगिटिया दूसरा खिट्टपिट्टिया, कुल जोड़ मिला के शासन घटिया #2020_हटाओ_नीतीश ।
ट्वीट के जरिए लालू ने इस बार नीतीश के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी लपेटा है एक गिरिगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया है को दूसरे को खिटपटिया यानि बात-बात पर खटराग गाने वाला बताया है।
बता दें कि मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को नया नारा गढ़ा है। लालू ने कहा 'दो हजार बीस-हटाओ नीतीश'. चुनाव से पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोगों से अपील की और एक नारा दिया, "दो हजार बीस, हटाओ नीतीश।" गौरतलब है कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी की सरकार है।
इधर बिहार की पूर्व सीएम बड़ी देवी ने ट्वीट में लिखा है कि ..नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार बिहार को पूरे भारत में सबसे निचले पायदान पर लाने के लिए नीतीश जी का कोटि-कोटि खंडन।बिहार को सबसे फिसड्डी साबित करने के जुर्म मे नीतीश जी पर जनता की अदालत में मुक़दमा चलाकर बिहार की बदहाली, विधि, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था एवं विकास की अकाल मृत्यु पर गांव-गांव शोकसभा कर जनता को बताया जाएगा।