ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / लालू ने अपने गुंडों से आपको कैसे पिटवाया था.. भूल गए क्या? नीतीश...

लालू ने अपने गुंडों से आपको कैसे पिटवाया था.. भूल गए क्या? नीतीश को सम्राट ने याद दिलाए पुराने दिन

11-Oct-2023 11:56 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यश्र सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-नीतीश पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि आज नीतीश कुमार सजायाफ्ता लालू के साथ हाथ में हाथ डालकर घूम रहे हैं और उनका गुणगान कर रहे हैं  लेकिन शायद वह दिन भूल गए जब लालू ने अपने से गुंडों से पिटवाया था।  


सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें उखाड़ कर फेंक देना है। राहुल से मिल जाइए या लालू से, जनता बीजेपी के नेतृत्व में आपको उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। सम्राट ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री लालू के साथ मिल गए हैं लेकिन उन्हें याद है या नहीं कि किस तरह से लालू ने अपने गुंडों से गरौल में कुटवाया था?


उन्होंने कहा कि लवकुश समाजने के नीतीश कुमार को प्रतिष्ठा देकर बिहार का मुख्यमंत्री बनाया और नीतीश कुमार को गद्दी तक पहुंचाया लेकिन ये किसी के नहीं हुए। नीतीश कुमार हुए भी तो केवल लालू प्रसाद के बेटे के हुए और लालू के बेटे को उत्तराधिकारी माना, बिहार की जनता इसका हिसाब करेगी। नीतीश और लालू प्रसाद बिहार में जातीय उन्माद फैलाकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड जाति के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहते थे।


सम्राट ने कहा कि लालू यादव राजनीति के कैंसर हैं उनको उखाड़ फेंकाकर बीजेपी फेंक देगी, यह बात सुनकर नीतीश कुमार को लग रहा है कि बैकवर्ड और फॉरवर्ड की लड़ाई नहीं हो सकेगी। नीतीश कुमार अच्छी तरह से जान लें उनकी जो मंशा है वह कभी पूरा नहीं होने वाला है। बिहार की जनता सबकुछ देख रही है और समय आने पर जवाब जरूर देगी।