ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / लालू को करारा जवाब: शाह, नड्डा समेत सभी BJP नेताओं ने बदले X...

लालू को करारा जवाब: शाह, नड्डा समेत सभी BJP नेताओं ने बदले X पर बायो, खुद को बताया ‘मोदी का परिवार’ प्रधानमंत्री बोले- मेरा भारत, मेरा परिवार

04-Mar-2024 03:28 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि मोदी का कोई परिवार है क्या? मोदी का ना कोई बच्चा है और ना ही वो हिंदू है। लालू के इस बयान का बीजेपी ने करारा जवाब दिया है। 


दरअसल, महागठबधन की रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। लालू ने कहा था कि प्रधानमंत्री का न तो परिवार है और ना ही कोई बच्चा है। लालू ने यहां तक कहा कि मां के निधन के बाद प्रधानमंत्री ने बाल दाढ़ी नहीं कटवाएं थे, इसलिए वे हिंदू भी नहीं हैं। लालू के इस टिप्पणी पर बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह समेत सभी नेताओं ने X पर अपने बायो बदल दिए हैं और खुद को बताया ‘मोदी का परिवार’ बताया है। करीब करीब सभी बीजेपी नेताओं ने एक्स पर अपने बायो को बदल दिया है और उसमें अपने नाम के बाद ‘मोदी का परिवार’ शब्द जोड़ लिया है। बायो में बदलाव से जुड़ा यह बदलाव तब देखने को मिला जब प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के आदिलाबाद में एक जनसभा के दौरान कहा कि पूरा देश उनका (पीएम मोदी) परिवार है। पीएम के बयान के मद्देनजर बीजेपी नेताओं ने पार्टी की रणनीति के तहत उसे एक्स अकाउंट पर बायो में जोड़ दिया है।


तेलंगाना की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं कहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है। यह नौजवान, यही मेरा परिवार है। आज देश की करोड़ों बेटियां-माताएं और बहनें, यही मेरा परिवार हैं। आज देश का हर गरीब मेरा परिवार है। आज देश के कोटि-कोटि बुजुर्ग और बच्चे, ये मोदी का परिवार है। जिनका कोई नहीं, वह भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत, मेरा परिवार है।


news image


news image


news image


news image


news image