ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / लालू की 'लालटेन' के बाद अब नीतीश के 'सुशासन' पर बनेगी फिल्म, राजनीति...

लालू की 'लालटेन' के बाद अब नीतीश के 'सुशासन' पर बनेगी फिल्म, राजनीति में नया चैप्टर शुरू

26-Mar-2022 03:36 PM

PATNA : बिहार की राजनीति में अब नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. राजनीति में अपने प्रतिद्वंदियों को जवाब देने के लिए अब फिल्मों का सहारा लिया जा रहा है. नेताओं पर बहुत सारी फ़िल्में बनती है, अब बिहार के नेताओं पर फोकस किया जा रहा है. नेताओं के ऊपर बनने वाले फिल्म का इंतजार दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है. जल्द ही दर्शकों को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बन रही है फिल्म देखने को मिलेगी. यह फिल्म भोजपुरी में बन रही है जिसका नाम लालटेन रखा गया है. 


इसके बाद नीतीश कुमार पर बनने वाली फिल्म की भी चर्चा जोरों पर है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर भी फिल्म बनायी जा रही है. केशव मूवीज इंटरटेनमेंट सीएम नीतीश कुमार पर फिल्म सुशासन द बिगनिंग ऑफ न्यू इरा बनाएगा. यह जानकारी फिल्म के निर्देशक अमित विक्रम ने दी. अमित विक्रम ने कहा कि फिल्म के माध्यम से बिहार में 1990 से 2005 तक हुए राजनैतिक घटनाक्रम को दिखाया जाएगा.


बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर पर बन रही फिल्म में उनके छात्र राजनीति वाले जीवन से लेकर आगे मुख्यमंत्री व मंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है. लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी का किरदार भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा. लालू यादव के संघर्ष भरे जीवन में उनका साथ और भूमिका को भी फिल्माया गया है.


भोजपुरी फिल्म लालटेन में अभिनेता यश कुमार ने लालू यादव का किरदार निभाया है. राबड़ी देवी की भूमिका में अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आएंगी. इससे पहले राबड़ी देवी पर एक फिल्म हाल में विवादों में भी रही थी. महारानी फिल्म को लेकर राबड़ी देवी के समर्थकों ने नाराजगी भी जताई थी. वहीं सिवान के सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन पर भी फिल्म चर्चे में है जो बनने से पहले विवादों में घिर गयी है.