होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
15-Jan-2024 05:49 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: मकर संक्रांति के मौके पर एक बार फिर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। तेजस्वी यादव के करीबी आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि लालू यादव के आशीर्वाद से ही नीतीश मुख्यमंत्री बने हैं। लालू यादव बड़े हैं, इसमें कहां कोई शक है। 79 विधायक हमारे हैं तो हम ही बड़े भाई हैं। हम तो चाहते हैं नीतीश कुमार पीएम बनें और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें। तेजस्वी यादव कोई ऐरू गैरू.. नत्थू खैरू हैं क्या?
दरअसल, जेडीयू और आरजेडी के रिश्तों के बीच खटास के कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के मौके पर लालू प्रसाद के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तो जरूर लेकिन दोनों नेताओं के बीच दूरी जरूर दिखी। भोज के दौरान लालू–नीतीश के बीच दिखी दूरी पर आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने ऐसी बात कह दी कि बिहार की सियासत फिर से गर्म हो गई है।
दही-चूड़ा भोज के दौरान लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को दही का टीका नहीं लगाया? इस सवाल पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि ये सवाल तो लालू प्रसाद से पूछना चाहिए। लालू प्रसाद का आशीर्वाद है तब न नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं। उनका आशीर्वाद है तभी न मुख्यमंत्री हैं। दोनों एक दूसरे के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। लालू प्रसाद बड़े हैं इसमें कहां दो राय है। 79 विधायक आरजेडी का है तो बड़ा भाई हम ही न हैं। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार पीएम बनें और तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बने।
आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र के इस बयान के बाद जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने आ गए हैं। नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने आरजेडी पर पलटवार किया है। अशोक चौधरी ने कहा है कि इसका जवाब तो आरजेडी ही दे सकती है। कुछ लोग हैं डो वीरांगना में रहते हैं, भाई बीरेंद्र भी उसी टाइप के लोग हैं।
