निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
27-Oct-2021 07:58 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विधानसभा उपचुनाव में आज से प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। लालू तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं लेकिन इसके ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड ने लालू के ऊपर जबरदस्त से तंज कसा है। जेडीयू के विधान पार्षद और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू पर चुटीले अंदाज में तंज कसा है। नीरज कुमार ने एक के बाद एक के तीन ट्वीट करते हुए लालू यादव की चुनावी रैली को करतब और तमाशा करार दिया है।
नीरज कुमार ने कहा है कि इन दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर जो थकान हो गई थी वह अब मिटने वाली है। रंगारंग हास्य ठहाकेदार कार्यक्रम में होने वाला है। जमूरा और चेला के साथ 15 साल के जंगल राज के सुल्तान आ रहे हैं। भारी संख्या में लोग मौज के लिए आएंगे हालांकि लोगों को अपने पशुओं के चारे की रक्षा खुद करनी होगी। इसके साथ ही जेडीयू ने यह भी है बता दिया है कि लालू की अहमियत चुनावी माहौल में क्या है। लोग उन्हें केवल मनोरंजन के लिए सुनने आते हैं। नीरज कुमार ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा है भाड़े पर भीड़ बुलाना मौकों पर चेहरा चमकाना और आनन-फानन में कूदकर आना यही लालू यादव की पहचान है। हंसी मजाक और गाल बजाना.. करतब कर ताली बजवाना, चुनाव के बाद फिर गायब हो जाना। नीरज कुमार ने दावा किया है कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों जगहों पर आरजेडी हारेगी।
इतना ही नहीं जनता दल यूनाइटेड ने लालू यादव से यह भी पूछा है कि जहां कभी उन्होंने चारवाहा विद्यालय बनवाया था अब वहां पॉलिटेक्निक संस्थान है। तारापुर में जाकर जनता को लालू यादव कैसे मुंह दिखाएंगे? लालू यादव ने बिहार के भविष्य को चारवाहा विद्यालय पहुंचा दिया हालांकि अपने बेटों को दिल्ली भेज कर खूब अंग्रेजी पढ़ाया। जनता पूछ रही है कि कौन सा चेहरा लेकर वह सबके बीच जा रहे हैं? जाहिर है लालू के चुनावी दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। चुनावी माहौल में अब काफी कुछ लालू की रैलियों पर केंद्रित हो गया है।