ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा

Home / news / लालू की बेटी का नीतीश पर सबसे बड़ा हमला: समाजवादी पुरोधा का दावा...

लालू की बेटी का नीतीश पर सबसे बड़ा हमला: समाजवादी पुरोधा का दावा करने वाले की हवा की तरह बदलती है विचारधारा

25-Jan-2024 12:54 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार और लालू परिवार के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. नीतीश ने बुधवार को परिवारवाद को लेकर इशारों में लालू परिवार पर हमला बोला था. नीतीश को जवाब देने आज लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या मैदान में उतर आयी है. रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर इस तरीके से हमला बोला है, जैसा विपक्षी पार्टियां भी नहीं करती है.

हवाओं की तरह बदलती है विचारधारा

दरअसल बुधवार को जेडीयू के कर्पूरी जयंती समारोह में नीतीश कुमार ने कहा था कि वे सही मायने में कर्पूरी की विचारधारा पर चल रहे हैं. इसलिए अपने परिवार से किसी को राजनीति में आगे नहीं बढाया. लेकिन कुछ लोग तो सिर्फ अपने परिवार की ही सोचते रहते हैं. 


लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नीतीश को जवाब दिया है. उन्होंने लगातार तीन ट्विट किये हैं. पहले ट्विट में लिखा है समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..


रोहिणी के इस ट्विट में किसी का नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन वे किसकी बात कर रही हैं ये जगजाहिर है. रोहिणी ने एक और ट्विट किया है. उसमें लिखा गया है खीज जताए क्या होगा जब हुआ न कोई अपना योग्य. विधि का विधान कौन टाले जब खुद की नीयत में ही हो खोट.”


लालू परिवार की बेटी ये कह रही है कि नीतीश कुमार के परिवार में कोई राजनीति में आने के योग्य नहीं हुआ. इसलिए अब दूसरे पर बोल कर खीज मिटा रहे हैं. रोहिणी यहीं तक नहीं रूकी. उन्होंने तीसरा ट्विट भी किया है. उसमें लिखा गया है अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां. लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..


लालू-राबड़ी परिवार की बेटी का नीतीश पर इतना तीखा हमला बता रहा है कि गठबंधन की स्थिति कैसी हो गयी है. अब देखना ये है कि नीतीश कुमार औऱ उनके कैंप की ओर से क्या जवाब आता है.