ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / लालू यादव की बातों का अब राजद में नहीं होता सम्मान, कांग्रेस MLC...

लालू यादव की बातों का अब राजद में नहीं होता सम्मान, कांग्रेस MLC ने कह दी बड़ी बात

05-Mar-2022 12:41 PM

PATNA : बिहार में 24 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव में कांग्रेस पार्टी अब बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी. बिहार में राजद ने कांग्रेस को साइड करते हुए अकेले विधानपरिषद चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी थी. कांग्रेस ने सात सीट की मांग की थी, लेकिन राजद ने इसे ठुकरा दिया. इसके बाद कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया. 


अब इसको लेकर कांग्रेस ने राजद पर बड़ा आरोप लगा दिया है. कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की तरफ से कभी महागठबंधन को नहीं तोड़ा गया जबकि आरजेडी ने खुद यह फैसला लिया कि वह अपने उम्मीदवार 24 सीट पर उतारेंगे. उन्होंने एक बड़ा बयान भी दिया है कि अब राजद में लालू यादव की बातों का सम्मान नहीं होता है. क्योंकि उनके सर्वमान्य नेता लालू यादव ने भी कहा था कि हमारे साथ है और हम 6 से 7 सीट कांग्रेस को देंगे लेकिन उनके दूसरे नेता कुछ और बात बोलते हैं. 


समीर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी डिसिप्लिन पार्टी है और राहुल गांधी जो बोलेंगे वह निर्णय कांग्रेस पार्टी बिहार में लेगी. 2 से 3 दिनों में हम हमारी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे. लेकिन अब आरजेडी ने अकेला चलने का निर्णय लिया है. वह उनकी पार्टी का निर्णय है. हमारी पार्टी पूरी तरीके से और पूरी मजबूती से बिहार में 24 सीटों पर एमएलसी का चुनाव लड़ने वाली है.