ब्रेकिंग न्यूज़

Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना

निधन से पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा था इमोशनल लेटर, हर संकट में लालू के साथ थे खड़े

निधन से पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा था इमोशनल लेटर, हर संकट में लालू के साथ थे खड़े

13-Sep-2020 12:14 PM

PATNA:  कुछ दिनों पहले ही आरजेडी से इस्तीफा देने वाले सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर और आरजेडी के साथ जुड़ने रहने को लेकर उन्होंने इमोशनल लेटर लिखा था. आज रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है.  हर संकट में रघुवंश प्रसाद सिंह लालू के साथ खड़े रहे थे. वह 32 साल तक साथ रहे.  

तीन दिन पहले दिया था इस्तीफा

 10 सिंतबर को रघुवंश प्रसाद ने आरेजडी से इस्तीफा दे दिया था. रघुवंश ने लेटर लिखा था कि ''सेवा में, राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय,रिम्स अस्पताल, रांची. जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीठ पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं।पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया, मुझे क्षमा करें. रघुवंश प्रसाद सिंह''

आरजेडी से नाराज थे रघुवंश

रघुवंश प्रसाद सिंह आरजेडी से इन दिनों नाराज चल रहे थे. जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. नाराजगी की शुरूआत रामा सिंह के आरजेडी में एंट्री के चर्चा के साथ ही हो गई थी. रघुवंश प्रसाद सिंह आरजेडी में रामा का विरोध कर रहे हैं. इसके कारण ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस बीच तेजप्रताप यादव ने बयान दे दिया था कि आरजेडी पार्टी समुद्र है. एक लोटा पानी निकल जाएगा तो कोई अंतर नहीं पड़ता है. जब मामला और तूल पकड़ा तो तेजप्रताप ने सफाई दी और कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह चाचा हैं. वह हमलोगों से नाराज नहीं हैं. नाराजगी के कारण ही रामा सिंह की अब तक आरजेडी में एंट्री नहीं हो पायी थी. लालू प्रसाद नहीं चाहते हैं कि रघुवंश प्रसाद पार्टी से नाराज हो.