Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
10-Sep-2023 02:37 PM
By Aryan Anand
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सवाल उठ रहे हैं कि नीतीश ने नीति आयोग की बैठकों से इतने दिनों तक दूरी बनाए रखा, आखिर क्या वजह है कि वे राष्ट्रपति की भोज में शामिल होने पहुंच गए? लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद अरुण कुमार ने बताया कि आखिर सीएम नीतीश के मन में क्या चल रहा है?
अरुण कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार राजनीतिक तिकड़म में इस देश के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। नीतीश कुमार को न तो बिहार के विकास से कोई मतलब है और ना ही नीति आयोग की बैठक से कोई लेना देना होता है, उनकी सिर्फ एक ही महत्वाकांक्षा है कि वे कैसे बिहार के सिएम बने रहें और जीवन में कम से कम एक बार ही सही देश के प्रधानमंत्र बन जाएं। इन दो चीजों के अलावे नीतीश कुमार किसी और चीज से मतलब नहीं रखते हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मन में कहीं न कहीं अब भी यह सपना है कि पलटी मारते मारते एक बार प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे। नीतीश कुमार के जीवन में करिश्मा पहले भी हुआ है। नीतीश कुमार लालू प्रसाद के लिए खैनी बनाने का काम करते थे। जब केंद्र में मंत्री थे तब भी लालू के लिए खैनी बनाते थे। लालू प्रसाद के सामने नीतीश कुमार की कोई हैसियत नहीं थी। नीतीश कुमार ने जॉर्ज फर्नांडिस का इस्तेमाल किया और बिहार के मुख्यमंत्री बन गए।
अरुण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का जितना खेल है उसे अब लोग समझ चुके हैं। जो बीजेपी पहले नीतीश कुमार के खेल में फंस जाती थी वह भी अब सतर्क हो गई है। नीतीश कुमार के मन में अब भी कोई न कोई खेल चल रहा है, यही कारण है कि वे राष्ट्रपति के भोज में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे और वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। बीजेपी के लोग अब सतर्क हैं ऐसे में नीतीश कुमार का खेल अब सफल नहीं होने वाला है।