Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
07-Mar-2020 05:07 PM
RANCHI : झारखंड में सरकार बदलने के बाद रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव को अपने आम समर्थकों से मिलने की छूट मिल गयी है. लिहाजा बड़ी तादाद में उनके समर्थक मुलाकात के लिए रिम्स पहुंच रहे हैं. बिहार से आये लालू प्रसाद यादव के समर्थक आज 52 किस्म की सब्जियां लेकर उनसे मिलने पहुंचे. उधर डॉक्टरों ने लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार को देखते हुए होली के दिन उन्हें पुआ और पकौड़ी खाने की छूट दे दी है.
52 किस्म की सब्जियां
बिहार से आज बड़ी तादाद में लालू प्रसाद यादव के समर्थक रिम्स पहुंचे थे. आज शनिवार होने के कारण लालू से मुलाकात का दिन था. हालांकि लालू से सिर्फ तीन लोगों को मिलने की इजाजत है लेकिन झारखंड में सरकार बदलने के बाद बंदिशें हट सी गयी हैं. लिहाजा बड़ी तादाद में आम समर्थक लालू से मिलने पहुंचे थे.
लालू से मिलने आये लोग उनकी पसंद की 52 सब्जियां लेकर पहुंचे थे. इसमें हरा चना की झंगरी, देहाती कद्दू, पत्ते वाला प्याज, गांव की मूली, देशी धनिया पत्ता से लेकर दूसरी सब्जियां शामिल थीं. लालू के समर्थक अबीर-गुलाल के साथ भी पहुंचे थे. हालांकि लालू ने अबीर गुलाल से परहेज किया.
डॉक्टरों ने होली के पकवान खाने की इजाजत दी
उधर लालू का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधरा आया है. ब्लड सुगर अब स्थिर हो रहा है. हालांकि लालू यादव को अभी भी मांसाहारी भोजन से परहेज करने की हिदायत दी गयी है. उन्हें दूध का छेना खाने से भी मना कर दिया गया है. डॉक्टरों ने लालू यादव को होली के दिन सीमित मात्रा में पुआ-पूडी और पकौड़ी खाने की इजाजत दी है. डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा कि एक दिन के लिए इसकी इजाजत दी सकती है. लेकिन मांसाहारी खाने पर पूरी तरह से रोक है.