चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
27-Oct-2021 01:05 PM
PATNA : लंबे अरसे के बाद लालू प्रसाद यादव आज कुशेश्वरस्थान और तारापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. एक तरफ लालू यादव जहां तारापुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े लाल तेज प्रताप यादव पटना में बैठ कर रोना रो रहे हैं. तेज प्रताप ने एक बार फिर अपना दुखड़ा रोया है. तेज ने आरोप लगाया है कि उन्हें पापा के साथ चुनाव प्रचार में जाने से रोका गया. तेज प्रताप के मुताबिक जगदानंद सिंह ने उन्हें चुनाव प्रचार में जाने से रोक दिया.
तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि "एक बार फिर जगदानंद के द्वारा पार्टी को तोड़ने का और पिताजी के साथ चुनावी प्रचार में जाने से रोका गया!" तेजप्रताप ने सीधा-सीधा आरोप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राजद के सीनियर लीडर जगदानंद सिंह के ऊपर लगाया है. इससे पहल भी तेजप्रताप लगातार जगदानंद सिंह पर आरोप लगाते रहे हैं. दरअसल तेजप्रताप इस जिद पर अड़े हैं कि जगदानंद को लालू अपनी पार्टी से बेदखल कर दे.
आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव करीब 6 साल बाद बिहार में जनता के बीच नजर आएंगे. बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज राजद सुप्रीमो लालू यादव प्रचार कर रहे हैं. लालू आज मुंगेर के तारापुर और दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में चुनावी सभा है.
इस वक्त लालू मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ईदगाह मैदान में आम सभा को संबोधित कर रहे हैं. वहीं, दोपहर 1.50 बजे कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट के लिए दरभंगा के झाझरा हाई स्कूल के मैदान में सभा होगी. आपको बता दें कि लालू 3 साल से बिहार नहीं लौटे थे और उन्हें जनता के बीच प्रचार किए हुए 6 साल से ज्यादा समय हो गया है.