ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / राबड़ी आवास के बाहर लालू के करीबी सुरेंद्र यादव का भारी विरोध, कार्यकर्ताओं...

राबड़ी आवास के बाहर लालू के करीबी सुरेंद्र यादव का भारी विरोध, कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की

22-Mar-2024 05:28 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुरेंद्र यादव का राबड़ी आवास के बाहर भारी विरोध हुआ है। आरजेडी की तरफ से सुरेंद्र यादव को जहानाबाद से लोकसभा का टिकट दिए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।


दरअसल, आरजेडी ने जहानाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री और विधायक सुरेंद्र यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है हालांकि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद ने सुरेंद्र यादव को पार्टी का सिंबल सौंप दिया है। लालू के इस फैसले से जिले के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। 


राबड़ी आवास पहुंचे कार्यकर्ताओं ने लालू- राबड़ी जिंदाबाद के नारे तो लगाए लेकिन साथ ही साथ ये भी नारेबाजी की कि ‘किस बात की मजबूरी है.. लोकल बहुत जरूरी है’ कार्यकर्ताओं की इस नारेबाजी से स्पष्ट है कि जहानाबाद में किसी बाहरी को टिकट देने से उनमें भारी नाराजगी है और वे किसी स्थानीय नेता को ही जहानाबाद सीट से उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं।


जहानाबाद से आए कार्यकर्ताओं का कहना था कि पिछले चार लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद सुरेंद्र यादव को टिकट देते आ रहे हैं लेकिन वे बार-बार चुनाव हार जाते हैं। उन्होंने मांग की है कि जहानाबाद के स्थाई किसी भी नेता को चाहे लालू प्रसाद लोकसभा का टिकट दे दें लेकिन सुरेंद्र यादव को हारने के लिए टिकट नहीं दें। 


कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुरेंद्र यादव और उनके दामाद के बदले किसी भी लोकल को टिकट दिया जाए और वे उसको पूरा सहयोग करेंगे। चार बार से चुनाव हार रहे हैं फिर भी उन्हीं को टिकट दे दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर लालू प्रसाद ने सुरेंद्र यादव या उनके दामाद रिंकू यादव को टिकट दिया तो इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।