Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
19-Dec-2023 10:15 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पर आए दिन तीखे तीर चलाने वाले लालू के करीबी और राबड़ी देवी के भाई कहे जाने वाले आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने एक बार फिर इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। इस बार उन्होंने बिहार में फेल हो चुकी शराबबंदी आर पटना संग्रहालय से पुराने म्यूजियम तक बनने वाली टनल के नामकरण को लेकर निशाना साधा है।
दरअसल, सुनील सिंह ने इस बार बिहार में शराबबंदी की हकीकत बताने की कोशिश की है। सुनील सिंह ने एक के बाद एक दो पोस्ट किए हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने बिहार म्यूजियम से लेकर पुराने म्यूजियम के बीच बनने वाले टनल का जिक्र किया है। सुनील सिंह ने लिखा, “मेरी प्रबल इच्छा है कि गरीब जनता के टैक्स से बिहार संग्रहालय, पटना से राजगीर तक एक सुरंग बने, जिसका नामकरण उनके ही नाम पर हो”।
इसके तुरंत बाद आरजेडी एमएलसी ने दूसरा पोस्ट किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार में फेल हो चुकी शराबबंदी को लेकर निशाना साधा। सुनील सिंह ने लिखा, “बिहार में शराबबंदी की हालत वही है, जैसे मानिए कि किसी व्यक्ति का पूरा शरीर नंग-धड़ंग हो और वह पैर में चांदी का पाजेब पहन रखा हो”।
इससे पहले भी लालू परिवार के करीबी एमएलसी सुनील सिंह ने इशारों में मुख्यमंत्री पर तीखा तंज किया था। बिहार बीते 13 और 14 दिसंबर को पटना के ज्ञान भवन में बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसको लेकर राजधानी पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए गए थे। इसके साथ ही साथ अखबार में भी विज्ञापन दिए गए थे लेकिन इन विज्ञापनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरतो थी लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी को सरकारी पोस्टर से गायब कर दिया गया था। इसको लेकर राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई एमएलसी सुनील सिंह ने अपनी भड़ास निकाली थी।
आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने सीएम नीतीश पर फिर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि - 'बिहार में नया ट्रेंड चला है, विभाग कोई भी हो, लेकिन अखबार के विज्ञापन में दांत निपोरता एक नापसंद व्यक्ति की हीं तस्वीर दिखेगी! इससे पहले सुनील सुनील सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने बिहार में जातीय गणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं बल्कि लालू प्रसाद को असली नायक बताया था।