ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार

लालू के करीबी MLC के घर में 6 घंटे रेड, शराब मामले में हुआ एक्शन; लैपटॉप और दस्तावेज जब्त

लालू के करीबी MLC के  घर में 6 घंटे रेड, शराब मामले में हुआ एक्शन; लैपटॉप और दस्तावेज जब्त

09-Mar-2024 09:47 AM

By First Bihar

PATNA : आयकर विभाग की विशेष टीम ने राजद एमएलसी बिनोद कुमार जायसवाल के पटना स्थित घर पर छापेमारी की। बिनोद कुमार जायसवाल सीवान जिले के रहने वाले हैं। उनका पश्चिम बंगाल में शराब का बड़ा कारोबार है। इनके पूरे कारोबार का मुख्य कार्यालय कोलकाता में है। आयकर विभाग की टीम उनके कोलकाता समेत अन्य स्थानों पर मौजूद करीब आधा दर्जन ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से छापेमारी कर रही थी। ऐसे में अब पटना से बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद हुए हैं।


दरअसल, शुक्रवार सुबह शराब बंदी का विरोध करने वाले राजद एमएलसी बिनोद कुमार जायसवाल के अगमकुआं के अनुग्रह नारायण रोड स्थित आवास और बुद्ध स्मृति पार्क के पास स्थित कार्यालय पर छापेमारी की। दोनों जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जानकरी के अनुसार, टीम ने उनके आवास से लैपटाप, डेस्कटाप व दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।


इसमें विभिन्न वित्तीय संस्थानों में निवेश के अलावा कई स्थानों पर जमीन-जायदाद में भी निवेश से जुड़े कागजात शामिल हैं। टैक्स में गड़बड़ी से जुड़े भी कागजात बरामद हुए हैं। जिसकी जांच चल रही है। यह पूरा मामला कोलकाता आयकर महकमा से जुड़ा हुआ है।


जानकारी के अनुसार, बिनोद जायवाल की कोलकाता में शराब फैक्ट्री है। आयकर विभाग को जांच के क्रम में गड़बड़ी मिली थी। इसके बाद कर चोरी की जांच शुरू हुई और इसी क्रम में शुक्रवार सुबह-सुबह कदमकुआं स्थित आवास और फ्रेजर रोड स्थित कार्यालय में छापेमारी की गई। बिनोद जायसवाल सिवान के मूल निवासी हैं और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी माने जाते हैं। दो साल पहले ही स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन का चुनाव जीत कर वे एमएलसी बने हैं।