ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / लालू के हरियाणा वाले समधी के नाम पर बिहार में फर्जीवाड़ा, नीतीश सरकार...

लालू के हरियाणा वाले समधी के नाम पर बिहार में फर्जीवाड़ा, नीतीश सरकार में नये भ्रष्टाचार का भी हुआ खुलासा

24-Jun-2021 08:33 PM

DESK : लालू प्रसाद यादव के समधी औऱ हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नाम पर बिहार में फर्जीवाडा कर लिया गया है. कैप्टन अजय सिंह यादव के नाम पर बिहार में तीन दफे सब्सिडी उठा ली गयी है. इसकी खबर मिलने के बाद परेशान कैप्टन अजय ने  हरियाणा के रिवाडी के एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है. 


लालू के समधी ने बिहार में खरीदा सब्सिडी वाला खाद
दरअसल लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव के नाम पर बिहार में तीन दफे सब्सिडी वाले खाद की खरीद की गयी है. उनके आधार नंबर पर खाद की ये खरीददारी की गयी है. तीनों दफे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उन्होंने सब्सिडी वाले खाद की खरीद की है. परेशान अजय सिंह यादव ने हरियाणा के रिवाडी के एसपी अभिषेक जोरवाल को मामले की जानकारी दी है औऱ कार्रवाई करने को कहा है. 


मीडिया से बात करते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पिछले दो महीने में उनके मोबाइल पर तीन दफे ये मैसेज आया है कि उन्होंने खाद का 45 किलोग्राम की बोरी खरीदा है. खाद की इस खरीद पर उन्हें सब्सिडी दी गयी है. कैप्टन अजय ने बताया कि जब पहली दफे ये मैसेज आया तो वे हैरान रह गये. उन्होंने रिवाडी के उपायुक्त को फोन कर जानकारी दी थी कि कोई उनके नाम पर फर्जीवाडा कर रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. 


बिहार में हुई खरीद
कैप्टन अजय यादव ने बताया कि कुछ दिन बाद फिर से उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उन्होंने फिर 45 किलोग्राम खाद की बोरी खरीदी है. इस दफे उन्होंने हरियाणा के कृषि विभाग के अधिकारियों के पास शिकायत की. कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके आधार कार्ड पर खाद की खऱीददारी बिहार में की गयी है. तीन दफे उनके आधार कार्ड पर बिहार में खाद की खरीद की गयी है. 


फिर उजागर हुआ नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार का खेल
हरियाणा के एक पूर्व मंत्री के आधार कार्ड पर बिहार में खाद की सब्सिडी उठायी जा रही है. जाहिर है खाद की बिक्री और सब्सिडी में भारी गडबड़ी की जा रही है. इससे खाद की कालाबाजारी का भी खेल उजागर हो रहा है. कैप्टन अजय य़ादव ने हरियाणा पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि उनके आधार कार्ड पर खाद की खरीददारी से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में भ्रष्टाचार का खेल उजागर हो गया है.  किसी भी आदमी का आधार नंबर देकर सब्सिडी ले ली जा रही है. भ्रष्टाचार के इस खेल की जांच होनी चाहिये.