ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / लालू के घर हुई रेड तो नीतीश ने बदल दिया रास्ता, दूसरे रास्ते...

लालू के घर हुई रेड तो नीतीश ने बदल दिया रास्ता, दूसरे रास्ते से विधानसभा पहुंचे सीएम

06-Mar-2023 12:27 PM

By Aryan Anand

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची है। सीबीआई की टीम जब लालू परिवार से पूछताछ कर रही थी तो ठीक उसी वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा जाने के लिए निकले थे। अमुमन नीतीश कुमार राबड़ी आवास होते हुए विधानसभा जाते थे लेकिन आज उन्होंने अचानक रास्ता बदल लिया और दूसरे रास्ते से विधानसभा पहुंचे।


दरअसल, तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। नौकरी पाने वाले लोगों ने लालू और उनके परिवार को नौकरी के बदले जमीन दिया था। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई सोमवार की सुबह राबड़ी आवास पहुंची और लालू परिवार के लोगों से पूछताछ की।


जब राबड़ी आवास में सीबीआई की टीम लालू परिवार से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा जाना था। अक्सर नीतीश कुमार राबड़ी आवास से होते हुए विधानसभा के लिए रवाना होते थे लेकिन आज अचानक उनका रूट बदल दिया गया और सीएम 1 अणे मार्ग के मुख्य द्वारा से निकले और विधानसभा के लिए रवाना हो गए। मीडियाकर्मी सीएम आवास के दूसरे दरवाजे पर नीतीश का इंतजार करते रह गए और सीएम दूसरे रास्ते से विधानसभा पहुंच गए।