BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
29-Apr-2024 08:02 AM
By First Bihar
MADHEPURA : सीएम नीतीश कुमार आज से चार दिनो तक मधेपुरा में रहकर सीमांचल की लोकसभा सीटों पर एनडीए का चुनाव प्रचार करेंगे। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार अभियान के लिए मधेपुरा को एक बार फिर से मुख्यमंत्री अपना कैंप बनाने जा रहे हैं। बिहार में तीसरे चरण के मतदान में पांच लोकसभा सीटों पर आगामी 7 मई को वोटिंग होनी है। तीसरे चरण में जेडीयू के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत और मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव चुनाव मैदान में हैं। जेडीयू की यह सीटिंग सीट है और तीनों सांसदों को फिर से नीतीश कुमार ने यहां मौका दिया है। वहीं अररिया में भाजपा के प्रदीप सिंह और खगड़िया में एलजेपी (आर) प्रत्याशी राजेश वर्मा चुनाव मैदान में हैं। 29 अप्रैल से 1 मई तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार प्रचार अभियान चलेगा। वह 29 अप्रैल को मधेपुरा पहुंच जाएंगे और वहीं से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। हेलीकॉप्टर से अररिया, झंझारपुर, खगड़िया और सुपौल में उनकी चुनावी सभाएं होनी है।
मालूम हो कि दूसरे चरण में पांच सीटों के लिए भी नीतीश कुमार ने मधेपुरा को ही कैंप बनाया था और 5 दिनो में कुल 11 जनसभाएं और दो रोड शो किये थे। सीएम नीतीश आगामी 2 मई को मधेपुरा से पटना लौटेंगे। तीसरे चरण के पांच सीटों के लिए आगामी 5 मई को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री 29 अप्रैल को मधेपुरा पहुंचेंगे। एक मई तक वह यहीं कैंप करेंगे और चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए मधेपुरा से ही हेलीकॉप्टर से जाएंगे। दो मई को वह वापस पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। दूसरी ओर राजद के जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के मधेपुरा और सहरसा जिले में तीन-तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने यहां चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।