ब्रेकिंग न्यूज़

e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट

लालू से दिए आरक्षण पर डिप्टी सीएम बने तेजस्वी, बोले सम्राट चौधरी ...राजद सुप्रीमो के आरक्षण फार्मूला का मतलब ...परिवारवाद को बढ़ावा

 लालू से दिए आरक्षण पर डिप्टी सीएम बने तेजस्वी, बोले सम्राट चौधरी ...राजद सुप्रीमो के आरक्षण फार्मूला का मतलब ...परिवारवाद को बढ़ावा

16-Sep-2023 11:33 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : जिनको आप लोग पलटू कुमार कह रहे हैं उनको हमने सबसे  पलटू राम नहीं कहा बल्कि लालू जी ने ही कहा। लालू जी ने कहा कि पलटू राम है तो हम लोग पलटू राम नहीं करते हैं बल्कि पलटू कुमार कहते हैं। नीतीश कुमार को भी भाजपा के लोगों ने ही अपने कंधे पर बैठकर मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। लेकिन वह आज बदल गए। यह बात है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल जातीय सर्वेक्षण की बात करते हैं तो मैं कहता हूं कि उसे समय हमारे तरफ से 16 मंत्री थे सरकार में शामिल और सभी ने  उनका समर्थन किया था। इसके बावजूद में देखता हूं कि जदयू के लोग धरना दे रहे हैं प्रदर्शन कर रहे हैं तो मुझे मालूम नहीं चलता है कि वह किसके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वक्त रहते हैं कि हम लोग रोक रहे हैं तो मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष हूं मैं खुलेआम उनको चुनौती देता हूं कि अगर उन्हें ताकत है तो 24 घंटे के अंदर जातीय गणना का रिपोर्ट सार्वजनिक करें।


सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि - लालू जी ने किसी को आरक्षण नहीं दिया। 1990 से लेकर 2005 तक सरकार चली लेकिन उन्होंने आम लोगों को आरक्षण नहीं दिया। अगर आरक्षण दिया भी तो अपने पत्नी राबड़ी देवी को, उसके बाद कहा कि मेरा बेटा डिप्टी सीएम बनेगा उसको डिप्टी सीएम बनाया। फिर कहा कि मेरे दूसरे बेटे को मंत्री बनाओ तो उसको मंत्री बनवाया। इसके बाद कहा कि मेरी बेटी को राज्यसभा भेजे तो उसको राज्यसभा भेजा गया तो लाल के तरफ से यही है आरक्षण का फार्मूला।


आपको बताते चलें कि, भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एक दिवसीय दौरे पर सहरसा पहुंचे। जहां उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के नेता व कार्यकर्ताओं में हुंकार भरा। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कुम्हार समुदाय के लोगों से बीजेपी के पक्ष में गोलबंद होकर पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबुत सरकार बनाने के आग्रह किया।