अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Sep-2020 10:37 AM
PATNA:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासी गर्माहट बढ़ी हुई है। राजनीतिक दलों और नेताओं के पास कई बहाने हैं इस तपिश को और तेज करने का. चुनाव का मौसम है इसलिए राजनीति एक चिट्ठी को लेकर भी गर्म हो जाती है.
कल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी छोड़ चुके रघुवंश प्रसाद यादव को मनाने के लिए एक चिट्ठी लिखी. इस चिट्ठी को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं. बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने एक ट्वीट किया है और पूछा है कि आखिर जेल मैनुअल के खिलाफ जेल अधीक्षक ने लालू को चिट्ठी लिखने की इजाजत कैसे दी.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है-'सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को जेल में दरबार लगाने से मन नहीं भरा तो पूरा जेल मैनुअल की धारा 999 की धज्जियां उड़ा दी. जोकि स्पष्ट कहता है कि कैदी द्वारा राजनीतिक पत्र व्यवहार नहीं किया जा सकता. फिर जेल अधीक्षक ने इसकी अनुमति कैसे दी. यह गंभीर मामला है पर जान ले कानून के हाथ बहुत लंबे होते. दरअसल कल दिल्ली के एम्स में इलाज रात आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू को एक चिट्ठी लिखी थी और अपने इस्तीफे का ऐलान किया था. रघुवंश की चिट्ठी के जवाब में लालू ने भी एक चिट्ठी लिखी थी लालू ने लिखा था कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं पार्टी में बने रहेंगे. इसी चिट्ठी को लेकर मंत्री नीरज कुमार ने सवाल उठाया है और लालू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जेल मैनुअल की धारा 999 की धज्जी उड़ाई है साथ ही उन्होंने जेल अधीक्षक की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. नीरज कुमार ने अपने ट्वीट में लालू की चिट्ठी और जेल मैनुअल की कॉपी भी शेयर की है.