Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
28-Dec-2023 12:08 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू में चल रहे घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद के रचे चक्रव्यूह में बुरी तरह से फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि जितनी बैठकें करनी है कर लें लेकिन लालू प्रसाद अब उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं और अब वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू प्रसाद ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है। अवध बिहार चौधरी को विधानसभा का अध्यक्ष बनाना लालू के चक्रव्यूह रचने का पहला कदम था। विधानसभा के स्पीकर आरजेडी से हैं और सरकार बनाने के लिए राजद के पांच से छह विधायकों की जरुरत है और वे आरजेडी में आने के लिए तैयार हैं। नीतीश कुमार लालू के बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है और नीतीश कुमार उस चक्रव्यूह में फंस गए हैं। जितना बैठक करना है कर लें लेकिन अब वे कुछ ही दिन के मेहमान हैं, लालू प्रसाद अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे। बता दें कि जेडीयू के भीतर पिछले कुछ दिनों से अध्यक्ष पद को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि ललन सिंह से जेडीयू का अध्यक्ष पद छीनने वाला है। कहा जा रहा है कि लालू से ललन सिंह की करीबी को लेकर नीतीश कुमार काफी नाराज हैं।