बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस
24-Oct-2021 03:35 PM
PATNA : बिहार कांग्रेस प्रभारी की भक्त चरण दास पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरफ से की गई प्रतिक्रिया कांग्रेस और आरजेडी के बीच तकरार और बढ़ा दिया है. कांग्रेस ने लालू यादव के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है. कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने लालू यादव के बयान को अशोभनीय बताया है. प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि हमारे बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के नाम को जिस तरह लालू यादव ने तोड़ मरोड़ कर अमर्यादित तरीके से पेश किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि लगातार आरजेडी के नेताओं की तरफ से कांग्रेस के नेताओं के ऊपर आपत्तिजनक तरीके से टिप्पणी की जा रही है. आरजेडी को यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर कांग्रेस से अपनी मर्यादा तोड़ दे तो आरजेडी के नेताओं को जवाब मिल जाएगा. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि अगर आरजेडी को अपनी हार दिखाई दे रही और इस वजह से वह परेशान हैं तो कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती.
दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली से पटना आ रहे हैं. पटना रवाना होने से पहले राजद सुप्रीमो ने अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर मीडियाकर्मियों से बात की. इस दौरान लालू ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को लेकर अपशब्द का प्रयोग किया. लालू ने भक्त चरण दास के नाम को उल्टे तरीके से बोलते हुए उन्हें भकचोन्हर दास बता दिया. जिसकी काफी आलोचना की जा रही है.
लालू के इस तेवर के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में अब आरजेडी कांग्रेस को ज्यादा तबज्जों देने के मूड में नहीं है. अगर आरजेडी इन दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर लेती है तो कांग्रेस के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल होने वाली है. लालू यादव के इस बयान से यह भी साफ हो गया है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं था.
लालू यादव खुद कई दफे यह कह चुके हैं. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से बिहार में महागठबंधन की सरकार नहीं बनी. ऐसे में लालू यादव और दावा कर रहे हैं कि उपचुनाव के इन दोनों सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार की जीत होगी.