ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / लालू के बयान के बाद भी पत्ते नहीं खोल रहे चिराग, साथ आने...

लालू के बयान के बाद भी पत्ते नहीं खोल रहे चिराग, साथ आने के सवाल पर कहा.. आशीर्वाद यात्रा ही मेरी पहली प्राथमिकता

03-Aug-2021 04:34 PM

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बयान के बाद भी लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं. तेजस्वी के साथ आने के सवाल पर चिराग पासवान ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि वह फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहे हैं. चिराग अभी भी आशीर्वाद यात्रा के प्रति ही प्रतिबद्ध हैं और मीडिया के सामने उन्होंने अपनी को एक बार फिर से दुहराई है.


बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात के ठीक पहले पटना में मीडिया से बातचीत में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा ही उनकी पहली प्राथमिकता है. जिसपर वह फोकस कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने लालू यादव को जरूर धन्यवाद दिया और कहा कि "लालू जी ने मेरे पिता के साथ काम किया है. दोनों एक दूसरे के समकक्ष रहे हैं. व्यक्तिगत तौर पर दोनों के बीच बहुत मधुर संबंध थे. उन्होंने मुझे नेता कहा है. इसलिए मैं उनका शुक्रगुजार हूँ लेकिन मेरी पहली प्राथमिकता अभी आशीर्वाद यात्रा ही है."


गौरतलब हो कि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात के बाद लालू यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि चिराग पासवान अब नेता बन गए हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने चिराग पासवान को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि एलजेपी के अंदर चाहे जो भी हुआ हो. लेकिन हकीकत यही है कि चिराग पासवान में लीडर बन चुका है. लालू ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इस बात का ऐलान कर दिया कि बिहार में लीडर के तौर पर चिराग पासवान की ही पहचान है. चाहे एलजेपी में जो कुछ भी हुआ हुआ हो चिराग ही नेता हैं और आगे चिराग के साथ ही गोलबंदी होगी.