ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / news / लालू के बगैर नहीं चलेगा तेजस्वी का जादू, 25वें स्थापना दिवस से पहले...

लालू के बगैर नहीं चलेगा तेजस्वी का जादू, 25वें स्थापना दिवस से पहले पोस्टर में हुई RJD सुप्रीमो की वापसी

03-Jul-2021 10:15 AM

PATNA : बीते विधानसभा चुनाव के दौरान 'तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार' का नारा आरजेडी ने दिया था. तेजस्वी यादव के युवा चेहरे पर आरजेडी को इतना भरोसा था कि पोस्टर से लालू प्रसाद यादव तक की तस्वीर हटा दी गई थी. तेजस्वी ने विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत भी की. पार्टी ने बढ़िया प्रदर्शन भी किया. इसके बावजूद उनकी सरकार नहीं बन पाई. अब 25 मई स्थापना दिवस से ठीक पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पोस्टर में वापसी हो गई है. इसके साथ पार्टी ने कहीं न कहीं यह संदेश दे दिया है कि लालू यादव के बगैर तेजस्वी का जादू नहीं चलेगा.


बता दें कि 5 जुलाई को राजद के 25वें स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पूरी राजधानी को पोस्टरों से पाट दिया गया है. राजद के प्रदेश कार्यालय में लालू, राबड़ी और तेजस्वी की तस्वीर लगे पोस्टरों को लगाया गया है. 


गौरतलब हो कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 5 जुलाई को रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगें. राजद सुप्रीमो यह उद्घाटन वर्चुअल तरीके से करेंगे. इस उद्घाटन समारोह के माध्यम से लालू प्रसाद यादव साढ़े तीन साल बाद अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओ से मुलाकात करेंगे. तेजस्वी यादव की देखरेख में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर तैयारी चल रही है. हालांकि पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कोरोना गाइडलान के अनुसार बड़े पैमाने पर कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे.