ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / लालू के बाद सीएम नीतीश भी कूच कर गए दिल्ली, बीजेपी ने बताई...

लालू के बाद सीएम नीतीश भी कूच कर गए दिल्ली, बीजेपी ने बताई इसके पीछे की सियासी वजह

24-Nov-2023 01:19 PM

By First Bihar

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने आंख का इलाज कराने दिल्ली गए हैं हालांकि लालू-नीतीश के एकसाथ दिल्ली में मौजूद होने को लेकर सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। बीजेपी ने लालू-नीतीश के दिल्ली दौरे के पीछे की असली वजह को बताया है।


बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने लालू-नीतीश के एकसाथ दिल्ली जाने का सियासी मतलब बताया है। बीजेपी विधायक ने बताया कि लालू अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। नौकरी दे बदले जमीन लिखवाने के मामले में हाल ही में तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुआ है। लालू अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए कांग्रेस से सेटिंग करने के लिए दिल्ली गए हैं।


वहीं लालू के ठीक बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की असली वजह भी बीजेपी विधायक ने बताई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन बनने के बाद से इस बात की चर्चा हो रही थी कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ, गठबंधन में नीतीश कुमार को कोई पद नहीं मिला। इंडी गठबंधन के लोगों ने पीएम उम्मीदवार बनाने का जो सपना दिखाया था वह सपना भी टूट गया। ऐसे में नीतीश कुमार न इधर के रहे और ना ही उधर के रहे, इसलिए सेटिंग करने दिल्ली पहुंचे हैं।