Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
23-Jan-2020 06:40 PM
PATAN : विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तेज प्रताप यादव ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है. तेज प्रताप यादव आजकल अपने पिता लालू यादव के अंदाज में ही नजर आते हैं. जिस अंदाज में कभी लालू गौशाला में नजर आते थे. उसी अंदाज में तेज प्रताप अपनी गाय सुरभि की सेवा करते हैं. इतना ही नहीं लालू के लाल अपनी गाय का दूध भी खुद निकालते हैं.
फर्स्ट बिहार झारखंड की टीम जब तेज प्रताप यादव से मिलने उनके आवास पहुंची तो बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लालू यादव को जेल से बाहर निकालना और तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना इस साल उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है. तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि वह अपने घोड़े चेतक पर सवार होकर जल्द ही संघर्ष के लिए निकलेंगे तेज प्रताप ने कहा है कि उनके और तेजस्वी के बीच में कोई मतभेद नहीं है और वह अपने अर्जुन के सारथी हैं.
फर्स्ट बिहार झारखंड बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि चेतक पर ही चढ़कर इसबार की लड़ाई लड़नी है. उन्होंने कहा कि रथ मंगाया जा रहा है. उसमें चेतक को बांधा जाएगा. इसी रथ पर सवार होकर तेजस्वी 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. तेजप्रताप ने कहा कि गाय का दूध अमृत है. भगवान कृष्ण भी इसी तरह दूध निकाला करते थे.