IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
15-Jan-2020 05:12 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दही-चूड़ा भोज के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू ने भोजपुरिया अंदाज में बरसते हुए सीएए-एनआरसी को लेकर सीएम को घेरा।
लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पलटूराम रंग बदलने में माहिर बाड़न। एक तरफ जनता के पीठ में छुरा भोके के काम करतारन ओही दुसर ओर गरीब के नागरिकता छिने खातिर सदन में समर्थन कईले बाड़न। अगली लाइन में उन्होनें लिखा है कि जेकर बाप-दादा पढ़ल-लिखल नईखन अउरू ओकर बाप-दादा के नाम से कउनो जमीन जायदाद नईखे। एह बिल कारण उ एह देष के नागरिक ना मानल जाई।
इससे पहले लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी कुछ इसी अंदाज में नीतीश को निशाने पर लिया।राबड़ी ने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए लिखा समूचा देश CAA,NRC,NPR के ज्वाला में जल रहल बा बाकी नीतीश जी झुठों के जनता के बेवकूफ बनावे रहल बा। एक ओर सदन में एह बिल के समर्थन करता अउरू दूसर ओर बिल के लागू ना होखे के बात कहता। आगे उन्होनें लिखा है कि ई केकरा के मूर्ख बनावतारन।जनता सब जानता। ईन कर दूधारी तलवार के कुन्द करे के विचार जनता बना लेले बा।
पति-पत्नी ने दोनों ने ही मिलकर नीतीश को निशाने पर लिया है। इस बार दोनों ने ही भोजपुरी में ट्वीट करते हुए उनपर हमला बोला है। सीएए-एनआरसी पर नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए दोनों ने कहा है कि नीतीश कुमार जनता को मूर्ख बना रहे हैं। एक तरफ सदन में सीएए बिल का समर्थन करते है दूसरी तरफ कहते हैं बिहार में ये किसी कीमत पर लागू नहीं होगा। दोनों ने ही कहा कि जनता सब जानती है, उन्हें कितना दिन मूर्ख बनाते रहेंगे नीतीश कुमार, अबकी जनता उन्हें सबक सिखा कर रहेगी।